Monday , August 17 2026

नीति आयोग के महाप्लान के तहत भारत का टेलीकॉम सेक्टर चीन को पछाड़कर बनेगा 50 अरब डॉलर का ग्लोबल किंग, मिलेंगी 5 लाख नौकरियां

नीति आयोग के महाप्लान के तहत भारत का टेलीकॉम सेक्टर चीन को पछाड़कर बनेगा 50 अरब डॉलर का ग्लोबल किंग, मिलेंगी 5 लाख नौकरियां

नई दिल्ली, 17 अगस्त । नीति आयोग की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट सेक्टर भारी आयात और चीन पर निर्भरता जैसी बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है। 4G और 5G के अधिकांश जरूरी पुर्जे चीन से आयात किए जाते हैं, जिससे भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजार में भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है।
पीएलआई योजना और सरकारी नीतियां

सरकार द्वारा शुरू की गई ‘प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव’ (PLI) जैसी योजनाओं और मजबूत नीतियों के सहारे इस सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि सही रणनीतियां लागू की जाएं, तो घरेलू उत्पादन मूल्य में सुधार होगा और देश में बड़े पैमाने पर आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
50 अरब डॉलर का निर्यात और रोजगार

नीति आयोग के महाप्लान के तहत, वर्ष 2035 तक यह सेक्टर भारत को 50 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हब बना सकता है और देश में 5 लाख नई कुशल नौकरियां पैदा करेगा, जिससे राष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट