नेटफ्लिक्स बनाम यूट्यूब: शुरू हुआ नया कंटेंट वॉर, बड़े यूट्यूब को करोड़ों की एक्सक्लूसिव डील का ऑफर

मुंबई, । डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अब सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज की ही जंग नहीं रह गई है। नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के बीच अब फेमस क्रिएटर्स को लेकर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अब सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज की ही जंग नहीं रह गई है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब के बीच अब फेमस क्रिएटर्स को लेकर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं रिपोर्ट्स में बाया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स तेजी से बड़े यूट्यूब स्टार्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रहा है। जिसका जवाब देते हुए यूट्यूब ने भी अपने चर्चित क्रिएटर्स को रोकने के लिए करोड़ों रुपये की एक्सक्लूसिव डील देने का रास्ता अपनाया है।
यूट्यूब दे रहा है करोड़ों की एक्सक्लूसिव डील
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए यूट्यूब कुछ चुनिंदा बड़े क्रिएटर्स को खास ऑफर दे रहा है। इसके तहत उन्हें डायरेक्ट प्रोग्राम फंडिंग के साथ बड़े ब्रांड डील्स से होने वाली कमाई में हिस्सा मिल सकता है। इसको लेकर यूट्यूब का मकसद साफ है उसके सबसे फेमस चेहरे दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाकर दर्शकों को अपने साथ न ले जाएं। यही वजह है कि कंपनी अब अपने बड़े क्रिएटर्स को आर्थिक तौर पर मजबूत ऑफर देकर प्लेटफॉर्म से जोड़े रखना चाहती है।
नेटफ्लिक्स के साथ काम किया तो पड़ेगा असर
जानकारी में सामने आया है कि यूट्यूब ने कुछ क्रिएटर्स को कथित तौर पर चेतावनी भी दी है। अगर कोई क्रिएटर एक ही वीडियो को यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों पर उपलब्ध कराता है तो उसे यूट्यूब के कुछ आधिकारिक कैंपेन से बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा बड़े विज्ञापन कैंपेन से मिलने वाले रेवेन्यू शेयर पर भी असर पड़ सकता है। इसको लेकर यूट्यूब का तर्क है कि एक ही कंटेंट के कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से उसके एक्सक्लूसिव व्यूज और विज्ञापन बिजनेस को नुकसान हो सकता है।
नेटफ्लिक्स क्यों बना रहा है यूट्यूब पर दांव?
देखा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स अब सोशल मीडिया और यूट्यूब की लोकप्रियता को अपने स्ट्रीमिंग बिजनेस के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। जिसमें रिपोर्ट सामने आई है कि अलन चिकिन चॉ और निक डिजियोवानी जैसे क्रिएटर्स के साथ दोनों प्लेटफॉर्म पर कंटेंट पोस्ट करने के लिए काम किया गया है। वहीं हॉट वन्स जैसे लोकप्रिय शो और चैनलों के साथ भी बातचीत की खबर है। लेकिन हर यूट्यूब r नेटफ्लिक्स की ओर आकर्षित नहीं है। कुछ क्रिएटर्स ने इसकी शर्तों को लेकर दूरी बनाई है। जिसमें वीडियो पहले से जमा करना और उसमें स्पॉन्सरशिप हटाना कई क्रिएटर्स के मौजूदा वर्किंग मॉडल से मेल नहीं खाता।
बदल रहा है यूट्यूब और नेटफ्लिक्स का रिश्ता
कभी यूट्यूब यूजर-जेनरेटेड वीडियो और नेटफ्लिक्स फिल्मों-सीरीज के लिए जाना जाता था। लेकिन अब दोनों की सीमाएं तेजी से एक-दूसरे के करीब आ रही हैं। यूट्यूब की टीवी स्क्रीन पर बढ़ती पहुंच और नेटफ्लिक्स की क्रिएटर इकोनॉमी में बढ़ती दिलचस्पी ने इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
जिसको लेकर यूट्यूब सीईओ नील मोहन की टीम के लिए बड़े क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़े रखना इसलिए अहम है क्योंकि ये सिर्फ कंटेंट बनाने वाले लोग नहीं बल्कि करोड़ों दर्शकों को आकर्षित करने वाले डिजिटल ब्रांड बन चुके हैं। ऐसे में यूट्यूब का कैरट एंड स्टिक मॉडल आने वाले समय में क्रिएटर इकोनॉमी की दिशा भी तय कर सकता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal