चीनी, चावल के दाम घटे, दालों, खाद्य तेलों में तेजी

नई दिल्ली, 13 सितंबर । घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी 165 रुपये सस्ती हो गयी। चीनी के साथ चावल में भी नरमी रही। वहीं, खाद्य तेलों और दालों के भाव बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमत लगभग अपरिवर्तित रही।
बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 165 रुपये गिरकर सप्ताहांत पर 5,523 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गुड़ का भाव पिछले सप्ताह थोक बाजार में 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 49 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 4,072 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,863 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। वहीं, आटे का भाव 15 रुपये चढ़कर 3,352 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 87 रुपये और उड़द दाल की 28 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। चना दाल 23 रुपये और मूंग दाल 20 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल 17 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।
बीते सप्ताह मूंगफली तेल की औसत कीमत 309 रुपये और वनस्पति की 97 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल 84 रुपये और पाम ऑयल 61 रुपये मजबूत हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 57 रुपये और सोया तेल की 26 रुपये प्रति क्विंटल ऊपर रही।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal