बिग बॉस 20: आम्रपाली दुबे और माही ने उतारी कनिका की नकल; सलमान खान भी हंस-हंसकर हुए लोटपोट

मुंबई,। चर्चित शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। 06 सितंबर को शुरू हुए इस शो का बीते दिन पहला वीकएंड का वार एपिसोड आया। इसमें सलमान खान घर वालों से रूबरू हुए। पहला हफ्ता कैसा रहा, सभी से पूछा। कुछ गेम खेले और टास्क हुए। इस बीच खूब हंसी-मजाक का माहौल भी देखा गया।
आम्रपाली-माही की एक्टिंग देख छूटी सलमान की हंसी
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ बॉन्डिंग पर बात की। इसी बीच सलमान खान के सामने आम्रपाली दुबे और माही विज ने कनिका की नकल उतारी। दरअसल, यह टास्क सलमान खान ने उन्हें दिया था। सलमान खान ने कहा, ‘आम्रपाली और माही, कनिका बनकर एक-दूसरे से बात कीजिए’। इस पर माही और आम्रपाली ने जिस अंदाज में मिमिक्री की, वह देखकर सलमान खान भी जोर से हंसे।
नेटिजंस को पसंद आया आम्रपाली का अंदाज
जियो हॉटस्टार पर साझा किया गया यह क्लिप खूब वायरल हो रहा है। कनिका की मिमिक्री वाले इस वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आम्रपाली के एक्सप्रेशन गजब के हैं’। एक यूजर ने लिखा, ‘आम्रपाली बेस्ट हैं’। कुछ लोग माही के अदाकारी को बेस्ट बता रहे हैं। वहीं, कनिका के फैंस ने भी कमेंट बॉक्स में हाजिरी लगाई है और उन्हें दीवा कहा है।
आज घर से विदा हो सकता है एक सदस्य
आज रविवार को वीकएंड का वार का दूसरा एपिसोड प्रसारित होगा। इसमें किसी एक घरवाले कि विदाई हो सकती है। पहले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कनिका मान, उदिति सिंह, लव सिंह और अरशिफा खान के नाम नॉमिनेटेड हैं। बता दें कि इस बार घर के अंदर कुल 16 प्रतिभागी पहुंचे हैं। यह रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होता है। वहीं, टेलीविजन पर यह कलर्स पर आता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal