मुंबई से दूर लेकिन गणपति बप्पा के करीब कार्तिक आर्यन

मुंबई, 15 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वर्ष गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई से दूर हैं, लेकिन गणपति बप्पा के प्रति उनकी आस्था उनके साथ है। कार्तिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के सिलसिले में यूके में हैं।
काम की व्यस्तता के कारण कार्तिक इस बार मुंबई में गणपति उत्सव में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने गणपति की मूर्ति के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “घर से मीलों दूर हूं, लेकिन बप्पा से कभी दूर नहीं। गणपति बप्पा मोरया।”
कार्तिक ने यूके में गणेश चतुर्थी मनाते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में पारंपरिक मोदक के साथ छोले-भटूरे भी नजर आ रहे हैं। विदेश में रहकर भी देसी पकवानों के साथ त्योहार मनाते कार्तिक की तस्वीरें प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
कार्तिक के इस संदेश से साफ है कि काम के सिलसिले में भले ही वह मुंबई और अपने घर से दूर हैं, लेकिन गणपति बप्पा के प्रति उनकी श्रद्धा और जुड़ाव कायम है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal