अवैध वसूली के विरोध पर चालक से मारपीट

गाजियाबाद, 25 सितंबर । पुराने बस अड्डे पर टेंपो चालकों से एंट्री फीस के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मरियम नगर निवासी टेंपो चालक अरुण का आरोप है कि 17 सितंबर को रुपये देने से मना करने पर आरोपी जयभगवान और उसके भांजे गुड्डू ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत पर सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal