Saturday , September 26 2026

साप्ताहिक बाजारों को नियमबद्ध कराने की मांग की

साप्ताहिक बाजारों को नियमबद्ध कराने की मांग की

गाजियाबाद, 25 सितंबर। वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर-9 विजयनगर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शहर में लग रहे साप्ताहिक बाजारों को नियमबद्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर-9 के महासचिव एसपी त्यागी का कहना है कि महानगर की मुख्य सड़कों, गलियों और आवासीय क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार लग रहे हैं। दुकानदार प्रवेश द्वार को भी घेर लेते हैं। उनकी वजह से ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। पैठ लगने के बाद सड़कों पर कचरा फैल रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पटरी विक्रेता और ठेली वालों से आवागमन में परेशानी रहती है। उन्होंने सुझाव देते हुए साप्ताहिक बाजारों को नियमबद्ध कराने की मांग की है। प्रवेश द्वार पर ठेली पटरी खड़े करने पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा अन्य सुझाव भी दिए हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट