Saturday , September 26 2026

आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए पत्र लिखा

आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए पत्र लिखा

गाजियाबाद, 25 सितंबर। शहर विधायक संजीव शर्मा ने पिछले दिनों जिलाधिकारी से शहर विधानसभा क्षेत्र में आधार कार्ड सेंटर खुलवाने के लिए पत्र लिखा था। इस पर जिलाधिकारी ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के उप महानिदेशक को पत्र भेजकर सब-सेंटर या आधार स्टेशन खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। विधायक ने कहा वर्तमान में शहर विधानसभा क्षेत्र में आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए आधार केंद्र न होने के कारण लोगों को साहिबाबाद जाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बच्चों को आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए दूर जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बारे में 23 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। इस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। विधायक ने बताया कि आधार कार्ड सेंटर खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट