डाकघर में सर्वर धीमा रहने से लोग हुए परेशान

गाजियाबाद, 25 सितंबर। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में शुक्रवार दोपहर को सर्वर की गति धीमी रहने से लोगों को समस्या हुई। सर्वर धीमा रहने से लोगों को अपने कार्य के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। स्पीड पोस्ट बुक करने के लिए सिहानी से आए मनीष ने बताया कि लाइन में लगे हुए रहने पर पता चला कि सर्वर की गति धीमी है। जिससे 20 से 25 मिनट तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। तब जाकर उनका नंबर आया। इसी तरह अन्य लोग भी परेशान हुए। वहीं डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने कई बार तकनीकी कारणों से सर्वर धीमा हो जाता है,जो कुछ समय बाद सामान्य हो जाता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal