Saturday , September 26 2026

नाटको फार्मा जुटाएगी 1279 करोड़

नाटको फार्मा जुटाएगी 1279 करोड़

  • कंपनी 750 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी करेगी 1.70 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर

नई दिल्ली, 26 सितंबर। दवा कंपनी नाटको फार्मा ने पूंजी जुटाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने राइट इश्यू के माध्यम से अधिकतम 1,279.35 करोड़ रुपये जुटाने को अपनी मंजूरी दे दी है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 750 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2 रुपये अंकित मूल्य वाले अधिकतम 1,70,58,082 इक्विटी शेयर जारी करेगी। इस राइट इश्यू का उद्देश्य कंपनी के वित्तीय विस्तार को मजबूती देना है। पात्र शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड तारीख 1 अक्टूबर तय की गई है। इसके तहत, निवेशकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक 21 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों पर दो नए शेयर दिए जाएंगे। यह राइट इश्यू 12 अक्टूबर को खुलेगा और 22 अक्टूबर को बंद होगा। शेयरधारक 12 से 16 अक्टूबर के बीच अपने राइट को बाजार में किसी अन्य को हस्तांतरित या बेच भी सकेंगे। बोर्ड ने आचार संहिता में संशोधन को भी मंजूरी दी।

सियासी मियार की रीपोर्ट