मुजफ्फरनगर में भतीजी से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा

मुजफ्फरनगर, 26 सितंबर। मुजफ्फरनगर की एक त्वरित अदालत ने किशन नाम के व्यक्ति को अपनी 20 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म करने का दोषी ठहराते हुए उसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार ने बताया कि न्यायाधीश शिव कुमारी ने शुक्रवार को यह सजा सुनाते हुए अभियुक्त पर 40,000 रुपये अर्थदंड भी लगाया और इसमें से आधी राशि पीड़िता को दिए जाने का निर्देश दिया।
मामले के तथ्य के अनुसार, लड़की अपनी मां के साथ चर्थवाल पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव में अपने अविवाहित ताऊ के घर पर रह रही थी और उसके ताऊ ने दो महीनों तक उससे दुष्कर्म किया था। लड़की के पिता ने उसे तथा उसकी मां को छोड़ दिया था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal