गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में

गुवाहाटी, । असम पुलिस ने रविवार को गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के को-कंवेनर आशुतोष रांका और संगठन के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई संगठन की पहली क्षेत्रीय स्वयंसेवक बैठक के असम सचिवालय के पास शुरू होने से ठीक पहले की गई।
सीजेपी नेताओं ने बताया कि आशुतोष रांका, अंकित भारद्वाज और प्रेम आकाश समेत संगठन के बड़े नेताओं और असम के स्वयंसेवकों को पुलिस हिरासत में लेकर किसी जगह पर गई है।
आरोपों में कहा गया है कि पुलिस ने सुबह से ही कार्यक्रम स्थल तक जाने का रास्ता रोक दिया था, जिससे स्वयंसेवक पहाड़ी पर बनी मीटिंग की जगह तक नहीं पहुंच पाए। संगठन ने दावा किया है कि पूरे इलाके से लगभग 200-300 स्वयंसेवकों को एक साथ लाने की योजना बनाई गई थी।
उल्लेखनीय है कि, विधायक अखिल गोगोई की अगुवाई वाली ‘राइजर दल’ के नेताओं की गुवाहाटी में रांका समेत सीजेपी के अन्य नेताओं के साथ शनिवार काे एक बैठक हुई थी। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें असम में हालिया बाढ़ और राज्य में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने की सीजेपी की योजनाएं शामिल थीं।
हिरासत में लिए जाने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रांका ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को इस बात की चिंता थी कि स्कूलों पर उनकी टीम का कैंपेन राज्य में स्कूलों की हालत की ओर लोगों का ध्यान खींचेगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal