आरमी इंफोटेक के शेयर की बाजार में कमजोर शुरुआत

नई दिल्ली, 30 सितंबर। आरमी इंफोटेक लिमिटेड का शेयर अपने 375 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का शेयर बीएसई पर 368.85 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 1.64 प्रतिशत कम है। बाद में यह 15.76 प्रतिशत टूटकर 315.90 रुपये पर आ गया।
एनएसई पर शेयर 375 रुपये के निर्गम मूल्य पर ही सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 16.29 प्रतिशत फिसलकर 313.80 रुपये पर आ गया।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,002.71 करोड़ रुपये रहा।
आरमी इंफोटेक के आईपीओ को पिछले सप्ताह शुक्रवार को 2.44 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के निर्गम में 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए थे। इसका मूल्य दायरा 350-375 रुपये प्रति शेयर था।
आरमी इन्फोटेक लिमिटेड कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। यह मुख्य रूप से बड़े सरकारी विभागों, स्कूल, बैंक और कॉर्पोरेट कंपनियों को कंप्यूटर, हार्डवेयर, इंटरनेट नेटवर्क और डिजिटल समाधान प्रदान करती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal