केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, नितिन गडकरी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे समय के दौरान, उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। वे एमएसएमई सेक्टर को गति देने में सबसे आगे रहे हैं, जिसकी भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी जीतन राम मांझी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी जीतन राम मांझी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुखमय जीवन की कामना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”
हरियाणा के मुख्यंमत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं सदैव ऊर्जावान रहें।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वंचितों और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए आपका दीर्घ सार्वजनिक जीवन समर्पित रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और निरंतर लोकसेवा की कामना करती हूं।”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट में कहा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं!”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति आपका दीर्घ अनुभव और समर्पण प्रेरणादाई है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, सदा स्वस्थ, सुखी एवं प्रसन्न रहें, और राष्ट्र एवं समाज के उत्थान में आपका मार्गदर्शन मिलता रहे।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में कहा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal