Thursday , October 8 2026

भारत में 5जी ग्राहकों की संख्या 2030 तक एक अरब करने का लक्ष्य : सिंधिया

भारत में 5जी ग्राहकों की संख्या 2030 तक एक अरब करने का लक्ष्य : सिंधिया

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का लक्ष्य 5जी ग्राहकों की संख्या मौजूदा 55 करोड़ से दोगुना कर 2030 तक एक अरब करने का है।

उन्होंने कहा कि देश 4जी के मामले में दुनिया से पीछे था लेकिन उसने 6जी में दुनिया की अगुवाई करने का संकल्प लिया है।

‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ (आईएमसी) 2026 के 10वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में सिंधिया ने कहा कि भारत में 5जी दुनिया में सबसे तेजी से अपनाई जाने वाली 5जी प्रौद्योगिकी बन गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे पास 5जी के 55 करोड़ उपयोगकर्ता हैं… लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। 2030 तक हमारा लक्ष्य 5जी उपयोगकर्ताओं की संख्या 55 करोड़ से बढ़ाकर एक अरब करना है।’’

वहीं 6जी के बारे में सिंधिया ने कहा कि भारत 6जी गठबंधन में 90 संस्थान शामिल हैं और उसने 7,700 पेटेंट हासिल किए हैं, जिनमें 4,400 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 4जी में दुनिया से पीछे थे। 5जी में हमने दुनिया के साथ कदम मिलाया। अब हमारा संकल्प है कि 6जी में हम दुनिया की अगुवाई करेंगे।’’

सियासी मियार की रीपोर्ट