विशाल निर्मिति का शेयर दो प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर । सिविल इंजीनियरिंग, विनिर्माण एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनी विशाल निर्मिति लिमिटेड का शेयर अपने 220 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर ने 215 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 2.27 प्रतिशत कम है।
बाद में बीएसई पर यह 7.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 204.25 रुपये पर आ गया।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 539.03 करोड़ रुपये रहा।
विशाल निर्मिति लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 1.71 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 208-220 रुपये प्रति शेयर था।
आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों, ऋण चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाना प्रस्तावित है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal