युद्ध स्तर पर जारी है मंत्री नन्दी का भ्रमण अभियान…

प्रयागराज, 25 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का जनसंपर्क और भ्रमण आचार संहिता लागू होने के काफी पहले से युद्ध स्तर पर जारी है।
प्रदेश के कैबनेट मंत्री नन्दी इन दिनों 24 घंटे में 15 से 16 घंटे का समय जनता बीच बिता रहे हैं। गली गली, मोहल्ले मोहल्ले और घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत करा रहे हैं। सोमवार को मंत्री नन्दी ने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल के बादशाही मंडी इलाके में भ्रमण किया।
यहां उन्होंने करीब तीन दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। परिवार के बेटे की तरह लोगों ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। देवतुल्य जनता ने फिर एक बार भाजपा सरकार का नारा लगाते हुए, योगी और मोदी सरकार के कार्यों की सराहना की। लोगों ने इस दौरान विभिन्न समस्याओं से मंत्री नन्दी को अवगत कराया। जिस पर मंत्री नन्दी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal