Friday , September 20 2024

जाने दुनियाभर में मशहूर हैं स्पेन की कुछ जगहों के बारे में…

जाने दुनियाभर में मशहूर हैं स्पेन की कुछ जगहों के बारे में…

अगर आप विदेश यात्रा करने की शौकीन है तो स्पेन घूमना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेट नाइट पार्टी, डिस्कोष, बुल फाइटिंग, आर्ट गैलरीज व वाइन के लिए स्पेन पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां हर साल तकरीबन 5 करोड़ पर्यटक घूमने-फिरने के लिए आते हैं। अगर आप भी स्पेन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन मशहूर जगहों के बारे में जान लें।

बार्सिलोना:- यहां साल भर नई-नई डिशेज, नए फैशन और म्यूजिक की धूम रहती है। यह शहर खासतौर से अपनी फुटबॉल टीम के लिए फेमस है। मशहूर आर्किटेक्ट एंटोनी गाओदी द्वारा बनाई गई यहां की इमारतें बहुत ही खूबसूरत हैं। इनमें से एक है अधूरा सैंगरैडा चर्च, जो रात को किसी अजूबे से कम नहीं लगता और दूसरा है पार्क गुअल। यह पार्क ब्रोकेन टाइल्सय व अपनी सुन्दर गोलाकार डिजाइन के लिए मशहूर है। यहां पर फेमस पेंटर पिकासी व मिरो की पेटिंग्स देखने भी सैलानी आते हैं। यहां की वाइन वर्ल्ड फेमस है।

मैड्रिड:- स्पेपन की राजधानी मैड्रिड को सर्वाधिक धड़कता हुआ शहर कहते हैं। यहां मौज-मस्तीग रात भर चलती रहती है। लवर्स के लिए तो यह जगह किसी जन्नात से कम नहीं। 17 वीं शताब्दीं में बनाया गया प्लाजा नरक्वेअर यहां का एक प्रमुख दर्शनीय स्थनल है। इसी के पास स्थित है प्लाजा दी ओरीयेंटे, ओपेरा हाउस व आधुनिक वास्तुडकला का परिचायक अलमुडेना गिरजाघर।

शहर में लगभग 73 म्यूअजियम हैं जो मानव ज्ञान के हर पहलू को छूते हैं। इसके  यहां दुनिया की सबसे बड़ी आर्ट गैलरी प्रांडो गैलरी है जहां आप एक से बढ़कर कलाकृतियों को देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए भी यह जगह बहतरीन है। वे रिटेरो पार्क, कासा-दी-काम्पोे व जुआन कारलोस पार्क  के कारण मैडरिड को यूरोप की सबसे ग्रीनेस्टक राजधानी भी कहा जाता है।

रात के शौकीनों के लिए तो मानो यह शहर किसी स्वकर्ग से कम नहीं। उनके लिए यहां पर डिस्कोस, डांस बार व क्लीब है जो नाइट लाइफ का भरपूर आनंद देते हैं। यहां की प्रसिद्ध बुल-फाइटिंग होश उड़ाने के लिए काफी है। बिजनेस के लिए भी यह यूरोप का फेमस शहर है। यहां ऐसे बड़े-बड़े कांफ्रेंस हाल हैं जहां एक साथ अस्सीी हजार तक लोग मीटिंग कर सकते हैं।

ग्रनाडा:- अतीत में मुस्लिम साम्राज्या के दौरान यह इस आईलैंड का सबसे बेजोड़ शहर हुआ करता था। कैथोलिक धर्म के शासकों ने सन् 1492 में इसका अधिग्रहण किया पर आज भी इस शहर की पाक कला, वास्तु। कला व शिल्प कला पर अरबी प्रभाव साफ झलकता है। यूरोप के सबसे खूबसूरत महल अहम्बबरा भी यहीं स्थित है। यह स्पेपन का एक प्रमुख दर्शनीय स्थ्ल है। इसी के पास स्थित कोरडोबा में सड़क के दोनों तरफ एक कतार में खड़े ऑलिव के पेड़ नेचर के साथ का सुखद अहसास कराते हैं। अपने अनोखे मौसम, बर्फ से ढ़के पहडों और खूबसूरत बीचो के लिए भी यह शहर मशहूर है।

वैलोनिशिया:- स्पेभन का तीसरा सबसे बड़ा शहर वैलेनिशिया टूरिस्टों की फेवरेट जगहों में से एक है। यह पवित्र ग्रेल अपने खूबसूरत मौसम और ऑटम फेस्टिवल लास-फालास के कारण जाना जाता है। यहां का भुसियां-द-बेल्ला।स आर्ट म्यू जियम आर्ट लवर्स के लिए किसी आश्चफर्य से कम नहीं। इस म्यूयजियम में एल ग्रेको, गोआ और वेलाजक्यूडज जैसे कलाकारों की कलाएं देखने को मिलती हैं।

सिवेली:- यह जिंदादिल शहर घुड़सवारी, साइकिलिंग व हाइकिंग जैसे आउटडोर गेम्स के लिए जाना जाता है। अगर आप गोल्फह खेलने के शौकीन हैं तो यहां आप जी भरकर इस खेल का लुत्फा उठा सकते हैं। मैडरिड की तरह यहां भी बुल-फाइटिंग का भरपूर मजा लिया जा सकता है। यहां बहुत सी पुरानी बिल्डिंगें हैं, जिनमें से कुछ को वर्ड हेरिटेज में भी शामिल किया गया है। सिवेली का तीसरा अट्रैक्शन है यहां के फेस्टिवल्स-ईस्ट वीक ओर फेरिया-द-अप्रैल, अप्रैल में लगने वाला मेला जिसे स्पे नवासी बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।

सियासी मीयार की रिपोर्ट