यूक्रेन के शामिल होने से पहले शांति चाहता है ईयू…

ब्रसेल्स, 02 मार्च। यूरोपीय संघ (ईयू) की अध्यक्ष उर्सला वॉन डर लेयन ने मंगलवार को कहा कि यूरोपीय संघ में यूक्रेन के शामिल होने से पहले युद्ध रुकना चाहिए। यूरोपीय संसद के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आज यूरोपीय संघ और यूक्रेन पहले से ज्यादा करीब हैं। हमारे सामने अब भी एक लंबा रास्ता है। हमें यह युद्ध खत्म करनी है और हमें अगले कदम के बारे में चर्चा करनी चाहिए।” यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को एक आधिकारिक अपील पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन को विशेष प्रक्रिया के जरिये ईयू में सम्मिलित करने की मांग की थी। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के देश यूक्रेन का समर्थन करने के लिए एक साथ थे लेकिन इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने प्रतीकात्मक, राजनीतिक और वैध अनुरोध को गंभीरता से देखने का वादा करते हुए स्वीकार किया कि यह प्रक्रिया मुश्किल होगी। यूरोपीय संसद के सदस्यों ने मंगलवार को एक प्रस्ताव अपनाया, जिसमें ईयू के संस्थानों को यूक्रेन को यूरोपीय संघ के उम्मीदवार का दर्जा देने की दिशा में काम करने का आह्वान किया गया और कहा गया कि यह प्रक्रिया यूरोपीय संघ की शर्तों के अनुरूप होनी चाहिए। इस प्रस्ताव के पक्ष में 637 सदस्यों ने मतदान किया, 13 सदस्यों ने इसका विरोध किया तथा 26 सदस्यों ने मतदान नहीं किया।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal