कमलनाथ ने अर्जुन सिंह की जयंती पर नमन किया…

भोपाल, 05 नवंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए नमन किया है। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कुशल संगठक, ग़रीब, शोषित, किसान और सर्वहारा वर्ग के हितैषी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर शत् शत् नमन। मेरे लिये राजनीति में वे सदैव प्रेरणादायी रहे हैं। वे सिर्फ़ एक राजनीतिक व्यक्तित्व ही नहीं, अपितु सच्चे समाजसेवक भी थे। प्रदेश हित में किये गये उनके कार्य सदैव अविस्मरणीय है।
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal