Sunday , October 11 2026

बलिया में नदी में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत

बलिया में नदी में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत

बलिया, 11 अक्टूबर। बलिया जिले में बैरिया थाना क्षेत्र के रामेश्वर टोला अठगावां गांव में सरयू नदी में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ऋतिक पासवान (सात) शनिवार दोपहर अपनी बुआ के साथ गांव में सरयू नदी के घाट पर गया था। उसने बताया कि बच्चे की बुआ नदी किनारे कपड़े धो रही थी तभी ऋतिक का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने बच्चे को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

सियासी मियार की रीपोर्ट