नेपाल में डेढ़ दशक पुराने हत्याकांड में विधायक अनिरुद्ध सिंह यादव गिरफ्तार..
काठमांडू। नेपाल में मधेश प्रदेश के सप्तरी से निर्दलीय विधायक अनिरुद्ध सिंह यादव को डेढ़ दशक पुराने हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी जिला अदालत के आदेश पर की है।
सप्तरी जिला पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि सन 2008 में 32 वर्षीय गोविंद चौधरी की हत्या के मामले में अनिरुद्ध सिंह यादव को बीते दिवस राजविराज से गिरफ्तार किया गया है। नौ महीने पहले हुए प्रदेश सभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते यादव पुलिस और अदालत की फाइल में अब तक फरार थे।
विधायक अनिरुद्ध सिंह यादव की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने प्रदेश सभा को दी है। प्रदेश सभा के सचिव रंजीत यादव ने बताया कि यह जानकारी सदन को दी गई है। नेपाल में संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक किसी भी जनप्रतिनिधि पर फौजदारी अभियोग लगते ही उसकी सदस्यता स्वत: निलम्बित हो जाती हालांकि गिरफ्तार विधायक के निलम्बन पर आज आधिकारिक फैसला लिया जाएगा।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal