महाभारत थीम पर पेंटिग प्रदर्शनी का आयोजन..

लखनऊ, बुधवार को ऋतु गोयल द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर, नयी दिल्ली में पेंटिग की प्रदर्शनी लगायी गयी जिसमें महाभारत थीम पर ऋतु गोयल द्वारा बनायी गयी पेंटिंग को प्रदर्षित किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रयागराज के निजि सचिव व समाजसेवी देवव्रत वर्मा ने विषिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया और पेंटिग को सराहा। देवव्रत वर्मा ने कहा कि हम सभी ने महाभारत को टीवी और किताबों में पढ़ा और देखा है लेकिन पेंटिंग के माध्यम से महाभारत की कहानीयों का चित्रण बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया। कार्यक्रम में ऋतु कौल, नैनसी जुनेजा, नरेन्द्र चुग, वर्तनी पब्लिकेशन के प्रधान सम्पादक बागी विकास, पंकज त्रिपाठी सहित कई अन्य लोगों ने भाग लिया।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal