पेरू में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, 30 घायल…

लीमा, 10 दिसंबर। पेरू के दक्षिणी प्रांत केयलोमा में शुक्रवार रात एक बस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार रेयना ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस शुक्रवार की रात स्थानीय समय अनुसार करीब 11:00 बजे चिवे जिले के प्रवेश मार्ग पर पलट गई।
पेरू के रेडियो प्रोग्राम्स ने बताया कि वाहन में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।
सियासी मियार की रपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal