Monday , September 23 2024

कृषि प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप फसल ने जुटाए 100 करोड़ रुपये..

कृषि प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप फसल ने जुटाए 100 करोड़ रुपये..

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। कृषि प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप फसल ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

फसल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी ने सीरीज-ए वित्त कोष चरण में 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बयान के अनुसार, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में व्यापार विस्तार के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।

फसल की स्थापना 2018 में की गई थी। यह खेती, फसल-विशिष्ट जानकारी प्रदान करने के लिए एआई (कृत्रिम मेधा), फसल विज्ञान और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) का इस्तेमाल करता है जिससे संसाधन अनुकूलन और उच्च कृषि उत्पादकता सुनिश्चित की जा सके।

सियासी मियार की रीपोर्ट