Sunday , September 22 2024

नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 200 लोगों का अपहरण किया.

नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 200 लोगों का अपहरण किया.

अबूजा,। नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथियों ने हिंसा के कारण विस्थापित हुए कम से कम 200 लोगों को चाड से लगी सीमा के निकट लकड़ी तलाश करते समय अगवा कर लिया। नाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बताया कि अगवा किए गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पीड़ित बोर्नो राज्य के गैंबोरू नगाला परिषद क्षेत्र में जलावन लकड़ी की तलाश में कई विस्थापन शिविरों से निकले थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला करके बंधक बना लिया गया। नाइजीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक मोहम्मद फॉल ने एक बयान में कहा, अगवा किए गए लोगों की सटीक संख्या पता नहीं चल पाई है, लेकिन अनुमान है कि 200 से अधिक लोगों का अपरण किया गया है। फॉल ने कहा, अज्ञात संख्या में वृद्ध महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कथित तौर पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है।

सियासी मियार की रीपोर्ट