कांगो में नाव डूबने से 86 लोगों की मौत..

किंशासा, 12 जून। पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में सोमवार देर रात एक नदी में ना
व डूबने से 21 बच्चों सहित कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजे लेदिबा गांव के पास हुआ। नाव मुशी शहर से डीआरसी की राजधानी किंशासा जा रही थी। सूत्रों ने कहा कि अब तक 185 लोगों को बचाया गया है एवं मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। नाव पर सवार यात्रियों की संख्या अज्ञात बनी हुई है।
सियासी मियार की रेपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal