Saturday , September 21 2024

घर को नया लुक देने में पुरानी मैगजीन का दिखेगा मैजिक, इस तरह से करना होगा डेकोरेट…

घर को नया लुक देने में पुरानी मैगजीन का दिखेगा मैजिक, इस तरह से करना होगा डेकोरेट…

हर किसी के घर में बहुत सा सामान ऐसा होता है जिसका इस्तेमाल कम हो जाता है। फिर इन्हें कचरें में फेंक देते हैं या फिर कबाड़ में बेच देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई चीजों का रीयूज भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं होम डेकोरेट करने के लिए इनका उपयोग हो सकता है। जिससे बिना ज्यादा खर्च किए घर पर अलग लुक मिलेगा।

ऐसे में अगर आपके घर में पुरानी मैगजीन रखी है तो इसे फेंके नहीं बल्कि घर के डेकोर आइटम को बनाने में इस्तेमाल करें। इससे आप अपने पसंद की कई चीजें बना सकती हैं, जिसके लिए बस आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। पुरानी मैगजीन से आप अलग-अलग तरह की चीजें बनाकर घर को और सुंदर बना सकती हैं। तो चलिए बतातें है आपको पुरानी मैगजीन के इस्तेमाल का तरीका।
घर की दीवार को दें नया लुक
घर की दीवार को दें नया लुक

अगर आप घर की दीवारों को अलग तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं तों इसके लिए मैगजीन आपके बड़े काम आएगी। क्योंकि इसकी मदद से वॉल डेकोर आइटम बना सकती हैं। आप चाहें तो वॉल हेंगिंग या वॉल डेकोर करने के लिए अलग-अलग डिजाइन बना सकती है। इसके लिए मैगजीन, ग्लू, पेंट और छोटे-बड़े मिरर की जरूरत पड़ेगी।

वॉल डेकोर आइटम बनाने का तरीका

वॉल डेकोर बनाने के लिए सबसे पहले कई सारी मैगजीन को इकट्ठा करके इनके पेपर को फोल्डर से अलग कर लीजिए। इसके बाद हर एक पेपर को लंबा-लंबा रोल करना शुरू करें, फिर स्क्वेयर शेप में फोल्ड करें। अब इन्हें ग्लू की मदद से पेस्ट करें और पूरा स्क्वायर बंच तैयार करें। इसे आप एक बड़ा और फिर सारे थोड़े-थोड़े छोटे बनाएं।

अब इस पूरे डेकोर आइटम को पेंट करें और इसमें मिरर लगा दें, इसके बाद इनमें डोरी डालकर इन्हें एक साथ जोड़ दीजिए। चाहें तो इनमें मोती भी डाल सकती हैं, फिर गांठ बांध दें। इस तरीके से आपका वॉल डेकोर रेडी हो जाएगा।

मैगजीन से बनेगा यूनिक फोटो फ्रेम

अगर आप घर पर फोटो लगाने का शौक रखते हैं तो इसके लिए पुरानी मैगजीन का इस्तेमाल करके होममेड फोटो फ्रेम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में पैसा भी कम खर्च करना पड़ेगा। इतना ही नहीं आप अपनी पसंद का फ्रेम रेडी कर पाएंगी। जो आपके घर को बाकी लोगों के घर से अलग दिखाने में मदद करेगा।

फोटो फ्रेम बनाने का तरीका

मैगजीन से फोटो फ्रेम बनाने के लिए आपको एक लड़की का फ्रेम चाहिए होगा। और मैगजीन के पेपर के छोटे-छोटे टुकड़े करने होंगे। अब एक कटोरी लें इसमें थोड़ा सा पानी और ग्लू एड कर दें। इसके बाद फ्रेम के कवर को मैगजीन के पेपर पर ग्लू लगाकर सेट करें और कुछ देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। अब पेंट की मदद से अपना मनपसंद कलर कर दें। सूखने के बाद आप चाहे तो इसमें मिरर लगा सकती हैं नहीं तो ग्लू लगाकर थ्रेड को भी इसपर सेट कर सकती हैं। इस तरह आपका फोटो फ्रेम रेडी हो जाएगा।