Saturday , September 21 2024

भारत के दखल के बाद इटली प्रशासन जागा, भारतीय मजदूर सतनाम की मौत का जिम्मेदार मालिक गिरप्तार..

भारत के दखल के बाद इटली प्रशासन जागा, भारतीय मजदूर सतनाम की मौत का जिम्मेदार मालिक गिरप्तार..

पेरिस, 03 जुलाई इटली में भारतीय मजदूर सतनाम सिंह की मौत पर विवाद बना हुआ है। हालांकि, भारत के दखल के बाद अब पुलिस ने कृषि कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

सतनाम सिंह की कैसे हुई मौत?
गौरतलब है, इटली के रोम के पास लाजियो में सब्जी के खेत में काम करते समय मजदूरी करने वाले 31 साल के भारतीय अस्थाई कर्मचारी का हाथ भारी मशीनरी की चपेट में आ गया और उनका हाथ काट गया था। सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाने के बजाए उसके मालिक के आदेश पर उसे उसके घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया गया था। लगातार खून बहने की वजह से उसकी हालत अधमरी हो गई थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, खेत के मालिक ने सतनाम सिंह के कटे हुए हाथ को फलों के डिब्ब पर रख दिया था और करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें मेडिकल सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई। बाद में उन्हें रोम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने इटली में सनसनी फैला दी है। खेत के मालिक एंटोनेलो लोवेटो पर अब आपराधिक लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया गया।

मालिक के पिता ने दी थी सफाई
लोवेटो के पिता ने मीडिया को बताया था, ‘मेरे बेटे ने सतनाम सिंह से कहा था, कि वह मशीनरी के पास न जाए, लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। दुर्भाग्य से यह सरासर लापरवाही थी। ‘

अब हुआ गिरफ्तार
अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस ने मंगलवार को सिंह की हत्या के संदेह के आरोप में लोवेटो को गिरफ्तार किया है। अभियोजकों का कहना है कि अगर किसान को जल्द अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसे बचाया जा सकता था। वहीं, लाजियो भारतीय समुदाय के अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा कि हमें मालिक के गिरफ्तार होने की खबर का इंतजार था। हम घटना से गुस्से में हैं। सबसे बुरी बात जो है वो यही कि अगर लोवेटो किसान को घर के बाहर छोड़ने की बजाय उन्हें अस्पताल ले जाता तो आज वह जिंदा होते। उन्होंने आगे कहा, ‘हादसा हो सकता है। मगर मजदूरों की सहायता नहीं करना स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।’

भारत ने की थी बातचीत
भारतीय अधिकारी मुक्तेश परदेशी ने इटली की अधिकारी लुइगी मारिया से 26 जून को सतनाम सिंह की मौत पर बातचीत की थी। उन्होंने भारतीय मजदूर की मौत पर भारत की गहरी चिंता से उन्हें अवगत कराया था। वहीं, इटली की प्रधानमंत्री जॉयोर्जिया मेलोनी ने भी सतनाम सिंह की मौत पर गहरी चिंता जताई थी।

मजदूरों का होता है शोषण
इटली की खेतों में मजदूरों का शोषण इटली में, खासकर दक्षिणी देशों की खेतों में प्रवासी मजदूरों का खतरनाक शोषण किया जाता है और उनका सामूहिक शोषण अकसर हिंसक घटनाओं में बदल जाती है। ये एक पुरानी समस्या है, जिसका अभी तक इलाज नहीं किया गया है। लैटिना में हजारों अप्रवासी मजदूर रहते हैं, जिनमें से कई सिख हैं, जो स्थानीय ‘कृषि-माफिया’ के लिए फल और सब्जियों के खेतों में काम करते हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट