Friday , February 20 2026

योगी सरकार प्रदेश के सभी मछुआ बाहुल्य गांवों में उत्सव घर का कराएगी निर्माण

योगी सरकार प्रदेश के सभी मछुआ बाहुल्य गांवों में उत्सव घर का कराएगी निर्माण

प्रयागराज, 20 फरवरी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मछुआ समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में मछुआ बाहुल्य गांवों में उत्सव घर का निर्माण कराएगी। यह जानकारी शुक्रवार को प्रयागराज मत्स्य विभाग के कार्यकारी प्रभारी विजय प्रकाश शुक्ल ने दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार मछुआ कल्याण कोष योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मछुआ बाहुल्य ग्राम सभाओं में उत्सव घर का निर्माण कराएगी। यह निर्माण प्रत्येक जनपद में कार्यदाई संस्था द्वारा कराया जाएगा। इसी क्रम प्रयागराज जिले के सभी विकासखंडों से ऐसे गांवों की सूची तैयार करने के साथ ही चयनित गांवों में उत्सव घर निर्माण कराने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की सूचना मांगी गई है। जिसके लिए मत्स्य विभाग ने सभी विकासखंडों को पत्र भेज दिया गया है। सूची उपलब्ध होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा डीएलसी की बैठक होगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट