पोप फ्रांसिस कैथोलिक बहुल देश ईस्ट तिमोर पहुंचे…

दिली, 10 सितंबर। पोप फ्रांसिस ईस्ट तिमोर को उसके खूनी तथा दर्दनाक अतीत से उबरने के लिए प्रोत्साहित करने तथा इंडोनेशियाई शासन से आजादी के दो दशकों बाद उसके विकास का जश्न मनाने के लिए सोमवार को इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश में पहुंचे।
पोप फ्रांसिस दक्षिणपूर्व एशिया और ओशिनिया की अपनी यात्रा के तीसरे चरण में पापुआ न्यू गिनी से दिली पहुंचे। वह तिमोर के नेताओं और राजनयिकों से मुलाकात करेंगे।
दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक, कैथोलिक बहुल ईस्ट तिमोर पोप के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। यह यात्रा संयुक्त राष्ट्र समर्थित जनमत संग्रह की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है, जिसने इंडोनेशिया से आजादी का मार्ग प्रशस्त किया था।
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ई. टी. फर्नांडीज ने कहा, ‘‘हमारी बड़ी आशा है कि उनकी यात्रा इस नए देश के लिए भाईचारे, राष्ट्रीय एकता, शांति और विकास को मजबूत करने वाली हो।’’
ईस्ट तिमोर में किसी पोप की आखिरी यात्रा के बाद से अब काफी अलग माहौल है। सेंट जॉन पॉल द्वितीय 1989 में आए थे जब तिमोर पर इंडोनेशिया का ही कब्जा थाा और वह अपनी आजादी के लिए लड़ रहा था। इंडोनेशिया के 24 वर्ष के शासन के दौरान इस द्वीपीय देश के 2,00,000 से अधिक लोगों की हत्या की गयी थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal