Sunday , November 23 2025

यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2025: सवालों में नहीं उलझे परीक्षार्थी, पेपर से दिखे संतुष्ट

यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2025: सवालों में नहीं उलझे परीक्षार्थी, पेपर से दिखे संतुष्ट

वाराणसी, 12 अक्टूबर यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को सकुशल संपन्न हुई। पेपर सामान्य होने से परीक्षार्थी संतुष्ट दिखे। उन्होंने बताया कि इस बार सवालों ने अधिक नहीं उलझाया। परीक्षा केंद्रों पर भी व्यवस्था बेहतर होने से परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। अधिकारियों ने भी चक्रमण कर हालात का जायजा लिया। पीडीडीयू नगर चंदौली से परीक्षा देने आई पल्लवी सिंह ने बताया कि जरनल स्टडीज का पहले पेपर अच्छा था। साइंस के प्रश्न इस बार थोड़े कम थे। ओवरऑल पेपर ठीक था। व्यवस्था भी ठीक थी। एक अन्य परीक्षार्थी ने कहा कि पेपर अच्छा था। केंद्र पर व्यवस्था भी ठीक थी। किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। चंदौली से आई अर्चना केशरी ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा आया था। प्रश्नों को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। उन्हों