उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखनऊ, 14 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।
एक पर्यटक ने कहा, “काशी में मैंने पहली बार घाटों को इतने घने कोहरे से ढका हुआ देखा है। हम खासतौर पर यह अद्भुत नजारा देखने आए थे। हालांकि हमें ठंड में इंतजार करना पड़ा, लेकिन हमने इसका स्वागत किया क्योंकि इससे अनुभव और भी अच्छा हो गया।”
प्रयागराज में भी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। यहां 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर चुका है। हालांकि, शीतलहर न होने से लोगों को राहत मिलेगी। प्रयागराज के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिक ठंड है। घने कोहरे की वजह से बहुत कम विजिबिलिटी है, जो सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को गाड़ी चलाने और आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
मऊ के एक स्थानीय नागरिक ने कहा, ‘रविवार की सुबह बहुत ठंड और कोहरा है। दृश्यता इतनी कम है कि आप अपने आसपास कुछ भी मुश्किल से देख पा रहे हैं।” एक अन्य युवक ने बताया कि वह रोजाना 5 बजे टहलने के लिए निकलते थे, लेकिन ठंड बढ़ने के कारण देर से आना शुरू किया है।
अगले एक हफ्ते ठंड में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संभाग और पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग, दोनों में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया।
इस बीच, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal