Monday , February 16 2026

टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आठ घायल..

टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आठ घायल..

टोक्यो, 24 जनवरी । जापान की राजधानी टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट कार्यालय में काम करने वाले एक 69 वर्षीय अनुबंधित कर्मचारी ने ट्रैफिक के लाल सिग्नल की अनदेखी करने से स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम करीब 6.35 बजे टोक्यो के व्यस्त अकासाका जिले में एक चौराहे पर यह दुर्घटना हो गयी। मृतक की पहचान एक निजी कंपनी में काम करने वाले नोबोरु आकाशी (32) के रूप में हुई है। वह एक टैक्सी में सवार थे जब एक अन्य कार आकर टकरा गयी। इस हादसे में कचरा ढोने वाले ट्रक सहित छह वाहनों के हादसाग्रस्त हो जाने से 20 से 60 वर्ष की आयु के आठ पुरुषों और महिलाओं को गंभीर से लेकर मामूली चोटें आई हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट