बंगलादेश में गैस टैंकर और ऑटो-रिक्शा की भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

ढाका, 23 फरवरी। बंगलादेश के कुश्तिया जिले में शनिवार को लिक्विड गैस टैंकर और ऑटो-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जिले के पुलिस अधिकारी मोहम्मद अबू ओबैद ने बताया कि यह भीषण हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 14:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो-रिक्शा में सवार चालक समेत चार मुसाफिरों की मौत हो गयी। इनमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि बंगलादेश में सड़क हादसों की उच्च दर के पीछे जर्जर राजमार्ग, वाहनों का खराब रखरखाव, अकुशल चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन और निगरानी तंत्र की कमी को मुख्य कारण माना जाता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal