Friday , March 6 2026

ईरान के टेलीविजन पर अयातुल्ला का संदेश प्रसारित: ‘इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहाने’ का आह्वान किया

ईरान के टेलीविजन पर अयातुल्ला का संदेश प्रसारित: ‘इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहाने’ का आह्वान किया

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने ईरान के एक अयातुल्ला का बृहस्पतिवार को एक संदेश प्रसारित किया, जिसमें ‘‘इजराइलियों और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप’’ का खून बहाए जाने का आह्वान किया गया।

यह संदेश अयातुल्ला अब्दुल्ला जवादी अमोली ने दिया। यह संदेश ऐसे समय में जारी किया गया है जब ईरान इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमलों का सामना कर रहा है।

अमोली ने बयान में कहा, ‘‘हम अब एक बड़ी परीक्षा के कगार पर हैं और हमें इस एकता एवं इस गठजोड़ को पूरी तरह से बरकरार रखने के लिए सतर्क रहना होगा।’’

उन्होंने ‘‘यहूदीवादियों का खून बहाने, ट्रंप का खून बहाने’’ का आह्वान किया।

अयातुल्ला ने कहा, ‘‘इस दौर के इमाम कहते हैं, दमनकारी अमेरिका से लड़ो, उसके खून का जिम्मा मेरे कंधों पर है।’’

सियासी मियार की रीपोर्ट