Wednesday , October 7 2026

ईरान ने 20 क्लस्टर बम वाली मिलाइलें इजराइल पर दागीं, हर बम में 2.5 किलो विस्फोटक

ईरान ने 20 क्लस्टर बम वाली मिलाइलें इजराइल पर दागीं, हर बम में 2.5 किलो विस्फोटक

तेल अवीव, 08 मार्च अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग लगातार जारी है। ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन मिसाइलों में क्लस्टर बम लगे थे। इजराइली सेना ने बताया कि जब ऐसी मिसाइल जमीन की ओर आती है तो उसका वारहेड हवा में ही खुल जाता है और करीब 20 छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिर जाते हैं। हर बम में करीब 2.5 किलो विस्फोटक होता है और ये करीब 8 किलोमीटर के इलाके में फैल सकते हैं।
ये छोटे बम सीधे जमीन पर गिरते हैं और टकराते ही फट जाते हैं। इससे एक बड़े इलाके को खतरा हो सकता है, हालांकि हर छोटे बम का धमाका सामान्य बैलिस्टिक मिसाइल जितना ताकतवर नहीं होता। यह साफ नहीं है कि ईरान ने ऐसी कुल कितनी मिसाइलें दागीं, क्योंकि कई मिसाइलों को इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही गिराने का दावा किया है। वहीं ईरान ने गुरुवार को बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर मिसाइल से हमला किया। इससे रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। हालांकि बाद में आग काबू पा लिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया है। अब अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1230 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर को निशाना बनाया गया है। ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हो गई है। इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह करने का दावा किया है।