Friday , February 27 2026

दर्शन रावल का नया रोमांटिक गाना ‘साथिया’ हुआ रिलीज़

दर्शन रावल का नया रोमांटिक गाना ‘साथिया’ हुआ रिलीज़

गायक दर्शन रावल का नया रोमांटिक गाना ‘साथिया’ हुआ रिलीज़ हो गया है। दर्शन रावल ने अपना नया रोमांटिक गाना ‘साथिया’ रिलीज़ कर दिया है। यह एक सोलफुल बैलेड है, जो मीठे प्यार और अपने खास इंसान को सेलिब्रेट करने की खूबसूरती को दर्शाता है।
इस गाने को दर्शन रावल ने खुद गाया है, कंपोज किया है और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। म्यूज़िक प्रोड्यूसर अनमोल डेनियल हैं। ‘साथिया’ एक सुकून भरी और दिल को छू लेने वाली धुन है, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ एक शांत और प्यारी शाम में सुनना चाहेंगे।
दर्शन रावल ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा,“‘साथिया’ वो एहसास है, जब प्यार को बड़े शब्दों की जरूरत नहीं होती। वो चुपचाप आपके साथ रहता है। यह गाना बहुत सॉफ्ट, सच्चा और मेरे दिल के बहुत करीब है।”
‘साथिया’ की खास बात है दर्शन की भावुक आवाज़ और सुकून भरा संगीत, जो इसके इमोशनल बोलों के साथ बहुत खूबसूरती से मेल खाता है। 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के मौके पर दर्शन ने वडोदरा में अपने कॉन्सर्ट के दौरान पहली बार ‘साथिया’ गाकर फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने बताया था कि इसी रात से इस गाने की शुरुआत हुई।

सियासी मियार की रीपोर्ट