Sunday , August 23 2026

इजरायल ने कहा कि ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले ‘काफी बढ़ेंगे’

इजरायल ने कहा कि ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले ‘काफी बढ़ेंगे’

तेल अवीव, 23 मार्च । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने शनिवार को कहा कि ईरान पर संयुक्त हमले आने वाले दिनों में ‘काफी बढ़ेंगे’, हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी तरफ सैन्य अभियान में कटौती के संकेत भी दिये हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक सुरक्षा मूल्यांकन के दौरान, श्री काट्ज़ ने कहा कि ईरान और उसके बुनियादी ढांचे के खिलाफ इजरायली रक्षा बलों और अमेरिकी सेना के हमलों की तीव्रता इस सप्ताह बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा।”

इजरायली सेना ने संकेत दिया है कि उसके पास अभी भी ईरान में ‘हजारों’ लक्ष्य हैं तथा वह कई और हफ्तों के संचालन के लिए तैयारी कर रही है। सीएनएन ने काट्ज़ के हवाले से कहा, “जब तक सभी युद्ध उद्देश्य प्राप्त नहीं हो जाते, हम नहीं रुकेंगे।”

ये टिप्पणियां श्री ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई हैं कि अमेरिका अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के ‘बहुत करीब’ है और पश्चिमी एशिया में सैन्य प्रयासों को ‘कम करने’ पर विचार कर रहा है।

सियासी मियार की रीपोर्ट