Sunday , August 23 2026

ओली की गिरफ्तारी देश में न्याय की नई शुरुआत-गुरुंग

ओली की गिरफ्तारी देश में न्याय की नई शुरुआत-गुरुंग

काठमांडू, 29 मार्च । नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर शनिवार को कहा कि यह देश में न्याय की नई शुरुआत है।

श्री गुरुंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और यह गिरफ्तारी किसी के खिलाफ प्रतिशोध नहीं है , यह सिर्फ न्याय की शुरुआत है।

उन्होंने कहा ”मेरा मानना है कि देश अब नई दिशा में बढ़ रहा है।”

पुलिस ने आज सुबह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री श्री ओली तथा पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें पिछले वर्ष सितंबर में हुए ‘जेन-जी’ विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई में हुई मौतों के मामले की जांच के लिए गठित एक उच्च स्तरीय जांच आयोग की सिफारिशों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

देश में चुनावों के बाद शुक्रवार को श्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ है। इसके मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आयोग के सिफारिशों को स्वीकार कर इन पर अमल करने का निर्णय लिया गया था।

सियासी मियार की रीपोर्ट