लास वेगास में एफ-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
वाशिंगटन अमेरिका में लास वेगास के उत्तर में एक एफ-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
अमरीकी वायु सेना की एक प्रवक्ता ने रिया नवोस्ती को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा, “मंगलवार को नेलिस एएफबी का एक एफ-35 विमान लास वेगास के उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना नेवादा के इंडियन स्प्रिंग्स से लगभग 25 मील उत्तर-पूर्व में, नेवादा टेस्ट एंड ट्रेनिंग रेंज के नियंत्रित हवाई क्षेत्र और प्रतिबंधित संघीय संपत्ति के भीतर हुई।”
उन्होंने आगे कहा, “आपातकालीन बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और आबादी वाले इलाकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। पायलट सुरक्षित है और उसे मामूली चोटों के लिए इलाज दिया जा रहा है। हमारे कर्मियों और समुदाय की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal