‘अमेरिका से बातचीत के निर्णय की जानकारी रूस सहित मित्र देशों को देगा ईरान’
मास्को, ईरान ने कहा है कि अगर वह अमेरिका के साथ बातचीत करने का फ़ैसला करता है, तो इस बात की जानकारी रूस समेत अपने मित्र देशों को देगा।
एक ईरानी राजनयिक सूत्र ने कहा, “अगर ईरान अमेरिका के साथ बातचीत करने का फ़ैसला करता है, तो वह रूस समेत अपने दोस्तों को इसकी जानकारी देगा।”
सूत्र ने बताया कि ईरान इस मुद्दे पर रूस के प्रति पूरी पारदर्शिता दिखाने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत हुई है। वहीं, ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया था, लेकिन कहा कि ईरान को मध्यस्थों के ज़रिए अमेरिका की ओर से संदेश मिले हैं, जिनमें संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने की इच्छा ज़ाहिर की गई है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए, जिनमें तेहरान भी शामिल था। इन हमलों से नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान भी गई। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal