Sunday , April 5 2026

अमेरिका एसी-130 गनशिप के जरिये ईरान में कर रहा है अपने पायलट की तलाश

अमेरिका एसी-130 गनशिप के जरिये ईरान में कर रहा है अपने पायलट की तलाश

वाशिंगटन, 05 अप्रैल। अमेरिका ईरान में गिराए गये अपने लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए अभियान तेज कर दी है और इसके लिए वह एसी-130 गनशिप का इस्तेमाल कर रहा है।

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज से बात करते हुए अमेरिका के एक पूर्व कमांडर ने बताया कि अगर बचाव अभियान का लक्ष्य ऐसे इलाके में है, जहाँ हेलिकॉप्टर नहीं पहुँच सकता, तो एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन उस विमान से छलांग लगाएँगे और पैदल ही तलाश अभियान शुरू कर देंगे।

उन्होंने कहा कि ज़मीन पर पहुँचने के बाद स्क्वाड्रन का मकसद लापता क्रू मेंबर से संपर्क करना, ज़रूरत पड़ने पर मेडिकल मदद देना, दुश्मन से बचना या उसे रोकना और ऐसी जगह पहुँचना होता है जहाँ से उन्हें बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि उनके काम को बेहद मुश्किल और खतरनाक कहना भी कम होगा। इन पैरा-रेस्क्यूअर्स को “वायु सेना की स्विस आर्मी नाइफ़” के नाम से जाना जाता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट