पश्चिम एशिया तनाव पर चीन-यूरोपीय संघ वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर जोर
बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री वांग ई और यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल करास के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और चीन-ईयू सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
श्री करास ने क्षेत्र में चीन के सक्रिय कूटनीतिक प्रयासों, विशेष रूप से हालिया शांति पहल की सराहना की। दोनों पक्षों ने वैश्विक स्थिरता बनाए रखने और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ हालांकि सीधे तौर पर मौजूदा संघर्ष में शामिल नहीं है, लेकिन इसका असर यूरोप पर भी पड़ रहा है। उन्होंने जल्द तनाव कम होने और संवाद बहाल होने की उम्मीद जताई। साथ ही संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता गतिविधियों के समर्थन को दोहराया और होर्मुज जलडमरूमध्य को वैश्विक नौवहन के लिए खुला रखने के महत्व पर बल दिया।
श्री वांग ई ने वर्तमान वैश्विक स्थिति को अस्थिर बताते हुए संयुक्त राष्ट्र आधारित बहुपक्षीय व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने के लिए चीन और यूरोप के बीच बेहतर संवाद और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने पश्चिम एशिया को लेकर चीन की पांच सूत्रीय पहल का जिक्र किया, जिसमें युद्धविराम, शांति वार्ता की शुरुआत, नागरिकों और गैर-सैन्य ठिकानों की सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की रक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को तनाव कम करने पर ध्यान देना चाहिए और बिना अनुमति के सैन्य कार्रवाई को वैध ठहराने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीन का विकास यूरोप के लिए अवसर है और संरक्षणवाद से प्रतिस्पर्धा नहीं बढ़ेगी। वहीं श्री करास ने चीन को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए संवाद और सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा “डिकपलिंग” (अलगाव) की किसी नीति से इनकार किया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal