टैक्स चोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: ट्रंप ने जेडी वेंस को सौंपा फ्रॉड पर नकेल कसने का जिम्मा

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बयान देते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अमेरिका में कथित धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ट्रंप ने कहा कि देश में फ्रॉड व्यापक और गहराई तक फैला हुआ है, और इसे रोकने के लिए वेंस प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने वेंस को फ्रॉड ज़ार की उपाधि देते हुए कहा कि उनका फोकस पूरे देश में रहेगा, लेकिन खास तौर पर उन राज्यों पर ध्यान दिया जाएगा जहां डेमोक्रेट नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।
ट्रंप ने अपने बयान में कैलिफोर्निया, इलिनोइस, मिनेसोटा, मेन और न्यूयॉर्क जैसे राज्यों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यहां टैक्सपेयर्स के पैसे की बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि यदि इस फ्रॉड पर नियंत्रण पा लिया गया, तो अमेरिका का बजट संतुलित किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि लॉस एंजेलिस में छापेमारी शुरू हो चुकी है और इस अभियान के सफल होने की उम्मीद जताई। अंत में ट्रंप ने जेडी वेंस को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को देश के भविष्य के लिए अहम है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal