आईआरजीसी ने अपने जहाजों पर हमले के खिलाफ अमेरिका को दी चेतावनी

आईआरजीसी ने अपने जहाजों पर हमले के खिलाफ अमेरिका को दी चेतावनी

तेहरान, 10 मई ईरान के प्रमुख सुरक्षा बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना शाखा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरानी तेल टैंकरों एवं कारोबारी जहाजों के प्रति किसी भी तरह की आक्रामकता दिखाई जाती है तो इस नतीजा क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य केंद्रों में एक और ‘शत्रु’ के जहाजों पर भारी हमले के रूप में सामने आएगा।

ये टिप्पणियां शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में की गईं, जो गुरुवार और शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में और उसके आसपास ईरान और अमेरिका के बीच भड़की छिटपुट झड़पों के बाद आई हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी सेना ने कई ईरानी जहाजों और तेल टैंकरों पर हमला किया है। एक्स पर एक अन्य पोस्ट में, आईआरजीसी के एयरोस्पेस डिवीजन ने कहा कि उसकी मिसाइलों और ड्रोन ने क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और आक्रामक दुश्मन के जहाजों को निशाना बनाया है। इसमें यह भी कहा गया है कि वे हमला करने के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट