नवरोकी ने पोलैंड में 5,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने के फैसले के लिए ट्रंप को कहा धन्यवाद

वारसॉ। पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके देश में अतिरिक्त 5,000 सैनिक भेजने के उनके फैसले के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि श्री ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि अमेरिका पोलैंड में 5,000 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक भेजेगा। इसके बाद श्री नवरोकी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर कहा, “ मैं अमेरिकी राष्ट्रपति को पोलैंड के प्रति उनकी मित्रता और उन फैसलों के लिए धन्यवाद देता हूं, जिनका व्यावहारिक रूप आज हम बहुत स्पष्ट रूप से देख रहे हैं।”
मौजूदा समय में पोलैंड में लगभग 10,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। मई की शुरुआत में श्री ट्रंप ने जर्मनी में अमेरिकी सेनाओं में 5,000 सैनिकों की नियोजित कटौती की घोषणा की थी। यह घोषणा तब हुई जब जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणियां की थीं और अमेरिका की ओर से स्पष्ट रणनीति की कमी की ओर इशारा किया था। बाद में, डिफेंस न्यूज़ पोर्टल ने बताया कि अमेरिकी सेना ने पोलैंड में एक यूनिट की तैनाती रद्द कर दी है, जिसमें 4,000 से अधिक सैनिक और संबंधित उपकरण शामिल थे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal