कोटेक हेल्थकेयर और दीपा ज्वेलर्स के आईपीओ लाने के प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली, 25 मई मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने फार्मास्यूटिकल सेक्टर की कंपनी कोटेक हेल्थ केयर और ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी दीपा ज्वेलर्स के आईपीओ लाने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। अब ये दोनों कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च कर सकेंगी। इन दोनों कंपनियों ने पिछले साल ही सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था।
कोटेक हेल्थ केयर ने पिछले साल सितंबर के महीने में और दीपा ज्वेलर्स में दिसंबर के महीने में अपना आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कराया था। अब सेबी ने इन दोनों कंपनियां के डीआरएचपी के आधार पर इनके लिए ऑब्जरवेशन लेटर जारी कर दिया है। ऑब्जरवेशन लेटर जारी होने का मतलब आईपीओ के लिए मंजूरी मिलना होता है। इन दोनों कंपनियों के शेयर मेनबोर्ड सेगमेंट के होंगे। यानी बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज में उनकी लिस्टिंग होगी।
कोटेक हेल्थ केयर द्वारा सेबी के पास जमा कराए गए डीआरएचपी के अनुसार कंपनी के आईपीओ में 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 60 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे जाएंगे। नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी नए प्रोजेक्ट शुरू करने, अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, नए प्रोडक्ट बनाने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।
इसी तरह ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी दीपा ज्वेलर्स भी अपने आईपीओ में लगभग 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। साथ ही 1,18,48,340 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे जाएंगे। नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपना स्टॉक बढ़ाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal