विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मद्यनिषेध विभाग ने निकाली जन जागरूकता रैली

लखनऊ, 31 मई । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को मद्य निषेध विभाग द्वारा तम्बाकू एवं गुटखा जनित नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों एवं दुष्परिणामों के प्रति जन जागरुकता हेतु एक रैली निकाली गयी। यह जागरूकता रैली रविवार की सुबह मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, 27 अशोक मार्ग, लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से जीपीओ पार्क स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक आयोजित की गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों में सभ्य और स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा देना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और तम्बाकू व गुटखा के हानिकारक प्रभावों और इससे होने वाली बीमारियों के खतरे के बारे मे संदेश देना था। इस तम्बाकू निषेध रैली में राज्य मद्यनिषेध विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक स्वैच्छिक संस्थाओं के कार्यकर्ता सहित लगभग 300 लोग उपस्थित रहे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal