स्पेन में गर्मी के मौसम से पहले असामान्य रूप से बढ़ा तापमान, मई में रिकॉर्ड मौतें

मैड्रिड, स्पेन में गर्मियों की शुरुआत से पहले ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है और इसके असर से पिछले मई में रिकॉर्ड 101 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अलर्ट सीमा से ऊपर हर एक डिग्री तापमान बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं।
दैनिक मृत्यु दर निगरानी प्रणाली (मोमो) के अनुमानों के अनुसार, पिछले महीने उच्च तापमान के कारण 101 मौतें हुईं, जो 2015 में ऐतिहासिक शृंखला की शुरुआत के बाद से मई के महीने में सबसे अधिक संख्या है। मौतों का यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों के मई महीने के औसत से 3.6 गुना ज्यादा है। इससे साफ पता चलता है कि अब उन महीनों में भी भीषण गर्मी लोगों की जान ले रही है, जो आमतौर पर साल के सबसे गर्म महीने नहीं माने जाते।
स्वास्थ्य मंत्री मोनिका गार्सिया ने अत्यधिक तापमान के स्वास्थ्य प्रभावों पर एहतियाती उपाय के लिए 2026 राष्ट्रीय योजना की प्रस्तुति के दौरान कहा , “समस्या अब केवल यह नहीं है कि गर्मी अधिक है, बल्कि यह है कि समय से बहुत पहले आ रही है और हमारे शरीर अभी तक इसके अभ्यस्त नहीं हुए हैं। शारीरिक अनुकूलन की कमी है और इससे होने वाले जोखिम का हमें कोई अहसास नहीं है।”
इससे पहले स्पेन में गर्मी से 2022 में 4,789 और उसके बाद 2025 में 3,832 मौतें हुईं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal